जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: पिता ने पूछा- पेपर कैसा गया? बेटे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पिताजी डांटते हुए बोले- राजू तुम्हें फूल तोड़ लाने को कहा था और तुम पूरी डाली तोड़ लाए,
जल्दी बोलो क्यों?
राजू- पिताजी, वहां लिखा था कि फूल तोड़ना मना है, इसलिए मैं डाली सहित तोड़ लाया।
चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
गोलू- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?
मोलू- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था..
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?