फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- सुनो जी में तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं, पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Tue, 01 Oct 2024 02:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Aaj Ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। 



बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली
बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया और फिर
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरी वाले का जन्म हुआ है।
 

Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Aaj Ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पत्नी- सुनो जी में तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं।
पति- इतनी ज़्यादा कि मन करता है एक और ले आऊं। 
 

Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Aaj Ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर- क्या बात है? 
चिंटू- जी कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है और तुम 1 बजे आए हो।
चिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था!

Jokes: पति ने शादी के कुछ दिन बाद पूछी ऐसी बात, पत्नी का जवाब सुनते ही उड़े होश, पढ़ें मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Aaj Ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर- कैसे हो?
शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, 
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं
डॉक्टर- बहुत बढ़िया और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

Hindi Jokes: डॉक्टर- आपके ये दांत कैसे टूटे? मरीज का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Aaj Ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए। 
प्रेमिका के उड़े होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed