फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है मुझे वहां जाना है, पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 03 Mar 2022 12:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband asked to wife today dog race  at 10 o'clock i have to go there read funny chutkule in hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : Istock

हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और उदासी हमसे दूर रहती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव और उसने होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर हम रोजना कुछ मजेदार जोक्स पढ़ लेते हैं, तो हमारा मन खुश हो जाता है। हंसना सेहत के लिए जरूरी है। आप नीचे दिए गए चटपटे चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 

Today Funny Jokes Husband asked to wife today dog race  at 10 o'clock i have to go there read funny chutkule in hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : istock

पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है। मुझे वहां जाना है।
पत्नी- आप भी ना....हद करते हो, ठीक से चला जाता नहीं और रेस लगाने की पड़ी है। 

Today Funny Jokes Husband asked to wife today dog race  at 10 o'clock i have to go there read funny chutkule in hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : istock

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके साथ भाग रही हूं।

पापा- थैंक्स, मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।

बेटी- मैं लैटर पढ़ रही हूं जो, मम्मी रखकर गई हैं।

पापा बेहोश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband asked to wife today dog race  at 10 o'clock i have to go there read funny chutkule in hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : istock

मोनू- वाह, इतना बड़ा घर? 
लड़की- हां, हम पैसे वाले हैं! 
मोनू-वाह। इतनी बड़ी कार? 
लड़की- हां हम पैसे वाले हैं! 
मोनू- इतना सोना भी है? 
लड़की- हां हम पैसे वाले हैं।
मोनू- ये लो लैटर ! 
लड़की- ये क्या है ? 
मोनू- हम इनकम टैक्स वाले हैं।
लड़की कोमा में हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband asked to wife today dog race  at 10 o'clock i have to go there read funny chutkule in hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : istock

इंजीनियरिंग का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा- कैसा है ये कॉलेज? 
चौकीदार- बहुत बढ़िया है, हमने भी यहीं से इंजीनियरिंग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed