इंसान के लिए मुस्कुराना एक प्राकृतिक वरदान है। ईश्वर भी उन्हीं की मदद भी करते हैं जो हर हाल में खुश रहते हैं। हर समय खुश रहने से इंसान की सभी समस्याओं का समाधान भी हो जाता है। अगर आप खुश रहेंगे तो आपको देखकर दूसरा भी खुश होगा। यदि हमारा मन प्रसन्न रहता है तो हमें दुनिया भी खुश नजर आती है। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो देखकर और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। आज के समय में हमें अपनों के साथ जरूर हंसना-मुस्कुराना चाहिए जिससे हमारा उनका साथ भी बना रहे और हम खुश भी रहें। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं, ऐसे ही मजेदार चुटकुले तो चलिए हंसने के इस सफर में.......
Hindi Jokes: साली ने जीजा से पूछा- आप क्या करते हैं? मिला मजेदार जवाब
टीचर - एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ?
पिंटू -20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर - मूर्ख 20 कैसे बचेंगे?
पिंटू - सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
पति - प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी - क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं...
पति - वाह वाह...!
मुंह में पानी आ गया..
पत्नी - आ गया ना मुंह में पानी
बस इसी से काम चला लो.
डॉक्टर पागल से,
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
पागल - जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
पागल - जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...