{"_id":"643a7b75de4b2707c0045bc8","slug":"today-funny-jokes-boss-employee-funny-talks-read-majedar-chutkule-in-hindi-2023-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? कर्मचारी ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? कर्मचारी ने दिया मजेदार जवाब
Today Funny Jokes: आपको मानसिक तनाव से दूर रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। अगर आप तनाव से दूर रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
पप्पू - हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
लड़की- तू पप्पू बोल रहा है न?
पप्पू- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
पप्पू - चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
पप्पू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
दुकानदार- क्या चाहिए ?
ग्राहक- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए, अकल भी चाहिए।
दुकानदार- साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो और मूंग दाल का पैकेट दो पांच वाला।
पति बहुत ही रोमांटिक मूड में अपनी पत्नी के पास गया और बोला- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं...
पत्नी- करना क्या है, हर रोज माथा टेक कर 2000 का नोट चढ़ा दिया करो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।