Today Funny Jokes: इंसान के लिए हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको आज की भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: आपके मूड को तरोताजा कर देंगे ये धमाकेदार चुटकुले, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
Today Funny Jokes: खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।
बॉस के चुटकुले पर पूरी टीम हंसने लगी, लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या?
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है!
ये सुनते ही बॉस बेहोश
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं।
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!
Comedy Jokes: दुकानदार- बहनजी, आप गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं? महिला का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी-क्यों खड़े हो ?
लड़का-ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा...
Jokes in Hindi: साली- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया ?
लड़का- जी आपका नाम क्या है?
लड़की- शीतल
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
लड़का- पेयजल
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- “फैजल”