Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान कई वजहों से दुखी और उदास रहने लगा है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अपने परिवार के साथ बैठकर हंसने और मुस्कराने का भी समय नहीं है। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए हम सभी को नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसते रहने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की- मम्मी, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- मम्मी, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं?
मम्मी (गुस्से से)- पत्थर ले और और सबसे पहले मोबाइल फोड़।
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
18 साल- अपना टाइम आएगा..
26 साल- अपना टाइम आएगा...
36 साल- अपना टाइम आएगा...
46 साल- अपना टाइम आएगा...
56 साल- अपना टाइम आएगा...
फिर एक दिन.....रिश्तेदारों को खबर कर दो इनका टाइम आ गया है
शादी को समझने के लिये एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली…
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा कि विज्ञान क्या होता है !!!