फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: दोस्तों के जमघट में सुना दें अध्यापक छात्र के ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Sat, 01 Feb 2025 07:39 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 01 Feb 2025 07:39 PM IST
सार

खुलकर हंसना न केवल हमें खुशी का एहसास कराती है, बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जोक्स और चुटकुले हमें हंसाने में मदद करते हैं, जिससे हमारा तनाव कम होता है और चेहरे पर एक मनमोहक मुस्कान खिल उठती है।

विज्ञापन
Tell these 5 funny jokes of teacher and student in a gathering of friends in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन हल्का रहता है और हमारा मानसिक तनाव भी कम रहता है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमें खुशी का एहसास कराती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसे में आप हंसने के लिए कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या चुटकुले पढ़ सकते हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए रोज कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। जब हम खुश और तनाव मुक्त होते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता है और एक हल्की सी मुस्कान हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए  हम आपके लिए अध्यापक छात्र के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।



टीचर- आइंस्टीन का नियम बताओ...
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, सिर्फ लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- और इसे ही आइंस्टीन का नियम कहते हैं...
 

Tell these 5 funny jokes of teacher and student in a gathering of friends in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

अध्यापक: बीरबल कौन था?
छात्र: पता नहीं सर
अध्यापक: पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
छात्र: प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
अध्यापक: मुझे क्या पता?
छात्र: बेटी पर ध्यान दो तो पता चले....
 

Tell these 5 funny jokes of teacher and student in a gathering of friends in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...!
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Tell these 5 funny jokes of teacher and student in a gathering of friends in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- भइया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
मास्टर जी की बात सुनकर वेटर सोच में पड़ गया 
कि कहीं बिल देते हुए भी ये अपना गणित न लगा ले।

विज्ञापन
Tell these 5 funny jokes of teacher and student in a gathering of friends in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है।
स्टूडेंट- क्यों झूठ बोल रही हो टीचर?
टीचर- अच्छा ये बताओ बहरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- उसे इंग्लिश में कुछ भी बोल दो कौन सा उसे सुनाई देने वाला है।
पूरी क्लास जोर-जोर से हंसने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed