फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: मास्टर जी- आ बैल मुझे मार का क्या मतलब है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Wed, 30 Aug 2023 05:49 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 30 Aug 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Teacher Student Jokes in Hindi Master ji ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Chutkule In Hindi: अगर आपके दिन की शुरुआत ही हंसते मुस्कुराते हुआ होती है, तो आपका सारा दिन भी अच्छा जाता है। हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए भी हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला..


खुद चलाऊंगा…

मास्टर जी- पप्पू कल जो मुहावरे पढ़ाए थे याद है?
पप्पू- हां मास्टर जी
मास्टर जी- ठीक तो बताओ आ बैल मुझे मार का क्या मतलब है?
पप्पू- आ बैल मुझे मार का मतलब होता है बीवी से पंगा लेना।
पप्पू का जवाब सुनकर मास्टर जी को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या फिर क्लास से निकाल दूं।

Teacher Student Jokes in Hindi Master ji ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
नल से पानी को आता हुआ देखकर बेटा पापा से पूछता है।
पापा ये पानी कहां से आता है?
पापा - बेटा नदी से आता है।
बेटा - फिर तो मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर मां से कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो, पापा आते ही होंगे।
Teacher Student Jokes in Hindi Master ji ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
राखी का त्योहार, राखी बंधवाने को भाई तैयार
भाई बोला – बहना अब तो राखी बांध दो
बहना बोली – कलाई पीछे करो, पहले पांच हजार दो..
बहन की बात सुनकर भाई हो गया फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Jokes in Hindi Master ji ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति को फोन किया।
पति- जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं।
पत्नी- एक अच्छी और एक बुरी खबर है।
पति- सिर्फ अच्छी खबर सुना दो…
बुरी खबर सुनने का टाइम नहीं है।
पत्नी- ठीक है। अच्छी खबर यह है कि
हमारी नई गाड़ी के एयरबैग
बिल्कुल सही से काम करते हैं।
विज्ञापन
Teacher Student Jokes in Hindi Master ji ke Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Twitter
बच्चा - मम्मा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं ?
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा 
बच्चा - क्योंकि मम्मा मैं कहीं भी जाता हूं तो सब यही कहते हैं कि हे भगवान फिर आ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed