फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Santa Banta Jokes: संता- तुम इतने घबराए हुए क्यों हो? बंता का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Thu, 17 Oct 2024 07:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 17 Oct 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Santa Banta Jokes in hindi funny jokes
संता बंता के चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत कठिन हो गया है। काम का दबाव और सामाजिक दबाव की वजह से लोगों को मानसिक तनाव होना बहुत आम बात हो गया है। इसलिए बहुत से डॉक्टर और योग गुरु ये सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई पैसा नहीं लगता है और न ही इसका कोई साइड इफेक्ट होता है। इसलिए हम आपके लिए संता-बंता के कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप खिलखिलाकर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



संता- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
बंता- बिजली विभाग
संता- वो कैसे?
बंता- हाथ लगाकर देख ,पता चल जाएगा...

Santa Banta Jokes in hindi funny jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

संता- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंक कर मारती है
बंता- अभी मार रही है या पहले से
संता- 3 साल पहले से
बंता- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
संता- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है...

Santa Banta Jokes in hindi funny jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संता बंता से बोला- जब तेरे पास मोबाइल है और मेरे पास भी मोबाइल है,
तो तूने लेटर क्यों भेजा?
बंता- ओए, मैंने तुझको कॉल किया था... तो किसी दीदी ने उठाया और बोलीं प्लीज ट्राय लेटर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Santa Banta Jokes in hindi funny jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संता की छत ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर टपक रखी थी 
संता ने बंता से कहा- यार पता नहीं कब से ये छत टपक रही है
बंता- तुझे कब पता चला कि तेरी छत टपक रही है?
संता- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ...
 
विज्ञापन
Santa Banta Jokes in hindi funny jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
संता- ओए तेरा सिर कैसे फट गया?
बंता- चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था
संता- लेकिन उसमें सिर कहां से आया?
बंता- बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा
कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया करो.....
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed