फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जब संता ने बंता से पूछ लिया ये बड़ा सवाल, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Wed, 07 Sep 2022 02:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Santa aur Banta ke Jokes Read Whatsapp Viral Latest Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर की उदासी दूर रहती है। घर में खुशहाली के लिए हमें हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए। खुश रहने से हम मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे और दोस्तो को भी हंसाएंगे। तो दर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची
...और बीरबल को बुला कर कहा- 
बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,
लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,
बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई... 

Santa aur Banta ke Jokes Read Whatsapp Viral Latest Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने बंता से पूछा -
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे ?
बंता बोल- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला -
जिसे जिस चीज की कमी होती हैं, वह वही लेना पसंद करता है।
 
Santa aur Banta ke Jokes Read Whatsapp Viral Latest Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
गणित के मास्टर एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
पप्पू ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर- भईया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Santa aur Banta ke Jokes Read Whatsapp Viral Latest Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा - बताओ, कांटों भरे
रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? पति, पत्नी, मां-बाप,
प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?
पप्पू खड़े होकर बोला- सर चप्पल!
फिर मास्टर जी ने चप्पल से की पप्पू की पिटाई।

 
विज्ञापन
Santa aur Banta ke Jokes Read Whatsapp Viral Latest Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ...?
चिंटू- मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो...?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए...!
दे थप्पड़ दे थप्पड़...!

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed