फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saas Damad Jokes in Hindi: जब सास ने दामाद को 7 दिन तक खिलाया पालक, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 30 Sep 2025 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 04:21 PM IST
सार

Saas Damad Jokes in Hindi:  जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Saas Damad Jokes In Hindi Once A Mother In Law Fed Spinach To Her Son In Law Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Saas Damad Jokes in Hindi:  जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



एक बार एक सास अपने 3 दामादों का प्यार देखने के लिए कुआं में कूद गई
एक दामाद ने उसे कूदकर बचा लिया, फिर सास ने उसे तोहफे में मारुती कार दी
दूसरे दिन सास फिर कूद गई,
फिर दूसरे दामाद ने भी उसे बचा लिया, सास ने उसे मोटरसाइकिल दी
तीसरे दिन सास एक बार फिर कूदी तो तीसरे दामाद ने सोचा
अब तो साइकिल ही मिलेगी, सो उसने नहीं बचाया और सास डूब गई
लेकिन, दामाद को 'बीएमडब्ल्यू' मिली
बताओ कैसे ?
ससुर ने दी....
 

Saas Damad Jokes In Hindi Once A Mother In Law Fed Spinach To Her Son In Law Jokes of the day
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने 7 दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा बताओ अब क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...
 

Saas Damad Jokes In Hindi Once A Mother In Law Fed Spinach To Her Son In Law Jokes of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 50000 रुपये देना,
सहेलियों के साथ दुबई घूमने जाना है फिर क्या था पति बेहोश!

Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- हां बाबू कितने का रिचार्ज करवाऊं? फिर गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Damad Jokes In Hindi Once A Mother In Law Fed Spinach To Her Son In Law Jokes of the day
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- पिछले साल दिवाली के मौके पर आपने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी इस साल दिवाली पर गिफ्ट में क्या देंगे?
पति- मन ही मन बोला (फोल्डिंग खाट में बिजली का करंट)

आज के मजेदार जोक्स: जब मरीज की बात सुनकर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
Saas Damad Jokes In Hindi Once A Mother In Law Fed Spinach To Her Son In Law Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed