फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: सास को डॉक्टर के पास लेकर गया पप्पू, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 13 Feb 2026 08:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Feb 2026 08:41 PM IST
सार

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes 2026 Boy Girl Viral Jokes
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes, Chutkule: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पप्पू अपनी सास को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी सास के दो टेस्ट होने हैं
पप्पू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
पप्पू- क्योंकि मेरी सास अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....

Saas Damad Funny Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes 2026 Boy Girl Viral Jokes
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....


भाभी- देवर जी, आप सारी रात गायब रहते हो
ऐसा आप क्या करते हो?
देवर- मैं पायलट हूं
भाभी- कौन सी एयरलाइंस में पायलट हो आप?
देवर- अरे भाभी, मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
भाभी बेहोश..... 
Saas Damad Funny Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes 2026 Boy Girl Viral Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
रोहन (सुरेश से)- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- जानू तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना....


Jokes: गांव की सबसे मशहूर चीज को लेकर साली ने जीजा से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Most Funny Jokes: तुम दारु पियत हो, दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes 2026 Boy Girl Viral Jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं सर
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं सर,
पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....


टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे....
विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes 2026 Boy Girl Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मालकिन रो रही थी तभी जाकर नौकरानी ने पूछा-
क्या हुआ मालकिन?
मालकिन- मुझे शक है की तेरे मालिक का ऑफिस में,
किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है
नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए
मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed