फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: मंटू ने अपनी ससुराल फोन करके सास से कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 27 Jul 2025 02:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 27 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Whatsapp Funny Hindi Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......



मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी
और न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है.....

Saas Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Whatsapp Funny Hindi Jokes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू - ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी अब पापा की तरह रहना है.....

एक गांव में बिजली आनी थी, लोग खुश होकर नाच रहे थे
तभा एक कुत्ता भी नाचने लगा
किसी ने पूछा- तू क्यों नाच रहा है?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे....
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Whatsapp Funny Hindi Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
दामाद- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.....


Hindi Jokes: राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए, सुरेश का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Whatsapp Funny Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से, और बिना वजह के शौक हम रखते नहीं
और डरते तो किसी के बाप से नहीं.....
विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Whatsapp Funny Hindi Jokes
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
बैगन की सब्जी को देखकर पति-पत्नी से बोला- फिर बैगन बना दिया
तुम्हें मालूम नहीं, ज्यादा बैगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है
पत्नी- ये बात तुमको पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed