Funny Jokes in Hindi: सेहतममंद और फिट रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। जो लोग जिंदगी में खुश रहते हैं और खुल कर हंसते हैं वो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। हम कभी भी और कहीं भी हंस सकते हैं। हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: सास- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है? बहू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें।
सास बेहोश...
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया...
सपना- कौन है?
लड़का- मैं हूं?
सपना- मैं कौन?
लड़का अरे बेवकूफ, तू सपना और कौन।
गोलू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
गोलू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार देवता वाली फीलिंग आ रही है
बाबा- तुम्हें जीवन में क्या चाहिए।
सोनू- पैसा चाहिए बाबा
बाबा- पैसों को साइड में रख दो और फिर बताओ तुम्हें क्या चाहिए।
सोनू- साइड में रखा हुआ पैसा।