फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Jokes: पति-पत्नी पर बने इन मजेदार जोक्स को पढ़कर उदास चेहरे पर आ जाएगी खुशी, आप भी कहेंगे वाह

Thu, 24 Apr 2025 04:48 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 24 Apr 2025 04:48 PM IST
सार

Chutkule: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां होती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।

विज्ञापन
Pati Patni Funny chutkule social media jokes husband wife jokes in hindi
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं, हंसने और हंसाने का सिलसिला......




पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई
तो पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई
पति की आंखों में आंसू आ गए
पति ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान, इतनी जल्दी सुन ली.....

Pati Patni Funny chutkule social media jokes husband wife jokes in hindi
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मिंकी- देख तेरे पति की सेक्रेटरी उनको ही देखे जा रही है
चिंकी- मुझे पता है,
पर मैं तो ये देखना चाहती हूं कि मेरा पति कितनी देर तक अपनी तोंद को
अंदर दबाकर रख सकता है......


पति प्रवचन सुनकर घर आया और पत्नी को गोद में उठा लिया
पत्नी- क्या गुरूजी ने रोमांस करने के लिए कहा है?
पति- नहीं रे पगली, उन्होंने तो कहा है कि अपने दुख खुद उठाओ...
Pati Patni Funny chutkule social media jokes husband wife jokes in hindi
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
महिला अपने पति से परेशान होकर बाबा के पास जाती है
महिला- बाबा मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है
कोई उपाय बताओ?
बाबा-  बेटी शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...
विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Funny chutkule social media jokes husband wife jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (पति से)- जरा किचन से आलू लेते आना
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ...


पति-पत्नी की लड़ाई हो गई
दिनभर चुपचाप रहने के बाद पत्नी पति के पास आकर बोली
इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं...
विज्ञापन
Pati Patni Funny chutkule social media jokes husband wife jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- जानू तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है?
पति- मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज अच्छी लगती है डार्लिंग!
पत्नी- जैसे कि?
पति- जैसे तुम्हारी छोटी बहन नेहा, तुम्हारी मौसी की लड़की नीतू,
तुम्हारी मामी की लड़की शालिनी, तुम्हारी बुआ की लड़की सपना...
 

Desi Jokes: देवर को हिचकी आने पर भाभी ने बोली ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed