फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: मां- कभी अपनी किताबें भी खोल के देखी हैं तुने? बेटे का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 03 Sep 2025 03:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 03 Sep 2025 03:03 PM IST
सार

Viral Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Daughter Chutkule New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....



मां- तेरी 700 रुपये की किताबें आईं हैं,
कभी खोल के भी देखी हैं तुने?
बेटा- 20 हजार का मोबाइल भी लिया है, 
कभी चैन से चलाने दिया है, आपने?

रास्ते में जाते वक्त बेटा एक बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए मां से बोला-
दिवाली आने वाली है, इस बार पटाखे में इसी दुकान से लूंगा
मां- ये पटाखों की दुकान नहीं लड़कियों का हॉस्टल है
बेटा- मुझे क्या पता, एक दिन पापा कह रहे थे
कि यहां एक से एक धांसू पटाखे हैं.....

Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Daughter Chutkule New Jokes 2025
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मैनेजर (वेटर से)- आज मेनू में क्या है?
वेटर- सर, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर-पनीर, दम आलू, 
मिक्स वेज और आलू-लौकी
मैनेजर- ठीक है, मुझे मटर पनीर के साथ चार रोटी ले आओ
वेटर- माफ कीजिए सर, सब खत्म हो गया है, कुछ नहीं बचा
मैनेजर- तो फिर सब गिनवाने की क्या जरुरत थी,
पहले ही बता देते......
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Daughter Chutkule New Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो, पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है, इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी....
 

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आज कुछ अलग बोलो जो मुझे देखकर तुम्हें याद आए, पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Daughter Chutkule New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मटरू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया

डॉक्टर- मैं जानता हूं, थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी....

लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा

डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस.....

विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Daughter Chutkule New Jokes 2025
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- कल रात मैं बाथरूम गया, तो अंदर भूत था
गप्पू- तो फिर क्या हुआ?
पप्पू- होना क्या था, मैं भूत से बोला,
तुम ही कर लो, हमारी तो वैसे ही निकल गई है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed