फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: चिंटू- मां परियों के पंख होते हैं क्या? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Thu, 13 Nov 2025 11:00 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 13 Nov 2025 11:00 AM IST
सार

Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes And Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....



चिंटू- मां, कल आपने कहा था कि परियों के पंख होते हैं
और वह उड़ सकती हैं
मां- हां बेटा, वह उड़ सकती हैं
चिंटू- कल रात पापा नौकरानी से कह रहे थे कि तुम परी हो,
वह कब उडे़गी?
मां (गुस्से से)- बेटा वह कल सुबह होते ही उड़ जाएगी.....

Mother Son Funny Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes And Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक भिखारी ने आदमी से 5 रुपये मांगे
आदमी- हट्टे-कट्टे हो कुछ काम क्यों नहीं करते?
चलो मैं तुम्हे काम दूंगा
भिखारी- महीने का कितना दे दोगे?
आदमी- 5 हजार रुपये 
भिखारी- तुम अपना काम छोड़ कर मेरे पास बैठना शुरू कर दो,
पच्चीस हजार रुपये महीना मैं तुमको दे दूंगा....


भगवान ने एक बूढ़े व्यक्ति से पूछा- अब तुम्हारा बुढ़ापा आ गया है
कर्म के हिसाब से मुझे तुमको बीमारी देनी होगी
मैं तुम्हे दो बीमारी में से एक चुनने का मौका देता हूं
या तो याददाश्त खो जाएगी या हाथ पैर कांपेंगे
बूढ़ा व्यक्ति- भगवान आप मुझे हाथ पैर कांपने की बीमारी देना
क्योंकि गिलास में से एकाध पेंग छलक जाए तो कोई बात नहीं पर 
बोतल रखी कहां है, ये ही भूल जाऊं तो भारी मुश्किल हो जाएगी......
Mother Son Funny Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes And Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे
पत्नी- हां नजदीक रहने वाले तुम्हारे लच्छन जानते होंगे
पत्नी की बात सुनकर पति की बोलती बंद हो गई....
 

Today Funny Jokes: ऑपरेशन के बाद पप्पू ने पूछा डॉक्टर से ऐसा सवाल, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes And Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (श्याम से)- पत्नी खूबसूरत न हो, तो पति दाएं-बाएं देखता है
और पत्नी खूबसूरत हो तो पति चारों तरफ देखता है....


साली- महिलाएं हाथ पर मेहंदी लगाते वक्त पति का नाम क्यों लिखती है? 
जीजा- ताकि वो उसकी मुट्ठी में रहे.....
विज्ञापन
Mother Son Funny Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes And Chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मटरू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं, थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed