जीवन की इस आपाधापी में लोगों की हंसी कहीं गुम हो गई है। आज के समय में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं है। ऐसे में लोग हंसना भी भूल जाते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ना हंसने से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि लोग कई बार बड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालना होगा और खुद को खुश रखना होगा। इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लोटपोट कर देने वाले जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं, तो आइए खोलते हैं ये जोक्स का पिटारा...
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
डॉक्टर- जब तुमसे रात को 10 बजे दवाई लेने को कहा है, तो तुम 5 बजे ही क्यों खा लेते हो?
मरीज- डॉक्टर साहब! दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब उसे हमले का अंदाजा न हो!
डॉक्टर बेहोश...
टिंकू साइकिल चला रहा था और तभी उसने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला-
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो!
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और फिर मुझे किस्मत वाला कह रहा है!
टिंकू- देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, इसलिए साइकिल चला रहा हूं, वरना तो मैं ट्रक चलाता हूं!
टीचर- बेटा, अगर सच्चे दिल से कुछ मांगो तो जरूर मिलता है।
स्टूडेंट- रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं, ससुर होते।
चप्पू- यार कल एक आदमी दरिया में डूब रहा था और मैंने उसे बाहर निकाल लिया।
कप्पू- फिर क्या हुआ?
चप्पू- फिर वापस दरिया में फेंक दिया।
कप्पू- अरे तुमने ऐसा क्यों किया?
चप्पू- कहावत है न कि नेकी कर दरिया में डाल!