मजेदार चुटकुले: वर्तमान समय में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे घर में खुशहाली रहती है। हम प्रसन्न रहते रहते हैं, तो हमारे घर की उदासी दूर रहती है। प्रसन्न रहने वाले लोगों के पास हर कोई बैठना चाहता है, जबकि उदास रहने वाले लोगों से हर कोई दूर रहना चाहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
मजेदार चुटकुले: जीजा- क्या तुम जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब
जीजा- क्या तुम जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
साली- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं..., जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
पति पत्नी से- 15 सालों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था?
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
जोक्स: कर्मचारी- आप ऑफिस में शादीशुदा आदमी को ही क्यों काम पर रखते हैं? बाॅस ने दिया गजब का जवाब
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो...!
जोक्स: पत्नी- चल तो रहे हो मायके लड़ना मत वो मेरे पापा का घर है, पति ने दिया मजेदार जवाब
लड़की वालों ने कहा, मीना की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
संता ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?