हंसने-मुस्कराने से इंसान सेहतमंद रहता है। इसके साथ ही हंसने से मानसिक तनाव भी कम हो जाता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिली रही हो, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सिलसिला...
Latest Jokes: जब लड़की देखने गए पप्पू ने तोड़ दी शादी, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है।
कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं..
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
संता, डॉक्टर से - जब मैं सोता हूं तो सपने में बन्दर फुटबॉल खेलते हैं ।
डॉक्टर - कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना ।
संता - कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
स्टुडेंट- सर प्रश्न पूछो
टीच - बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?
स्टुडेंट- सर, व्हाट्स एप पर
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर