आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियां आपसे दूर ररहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी कहना है कि हंसने-मुस्कुराने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से आपके चेहरा हमेशा चमकता रहता है। इसके अलावा हंसने वाले इंसान को लोग पसंद करते हैं जिसके वजह से आप हमेशा लोगों के फेवरिट रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes in Hindi: संता ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी..., फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
संता ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
संता- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...