Latest Jokes in Hindi: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसने मुस्कुराने से हमारे आसपास पॉजिटिव माहौल बना रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने में हंसी काफी मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसते रहने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां आप बच सकते हैं। हसंने में जोक्स और चुटकुले इंसान की काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ नए जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Latest Jokes: टीचर- यह सदाचार क्या होता है? पप्पू का जवाब सुनकर हो गई बेहोश, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
टीचर- यह सदाचार क्या होता है...?
पप्पू - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है...!
टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी।
पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है?
दुकान वाला- ये जूते चप्पल की दुकान है।
पप्पू- फिर बाहर ये क्यों लिखा है कि 'flat 60% off'।
संता पिंकी से– मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।
पिंकी– बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
संता– मेरे साथ चाय पे चलेगी?
पिंकी– अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ जल गए तो...
पुलिस - दरवाजा खोलो, हम पुलिस वाले हैं।
चिंटू- क्या काम है?
पुलिस- हमें आप से कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम कितने लोग हो?
पुलिस- हम चार लोग हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।