हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि हंसने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसी किसी दवा से कम नहीं है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...?
पति - पगली ऑल आउट पी ले..
छह सेकंड में काम शुरू...!
कपड़ा सिलवाने गई एक खूबसूरत लड़की की कमर का नाप लेने के बाद दर्जी ने कहा
दर्जी- कैसी फीटिंग चाहिए, मैडम?
लड़की- ऐसी की, सालों भर मोबाईल रिचार्ज की टेंशन न हो
दर्जी- आप कहें तो मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?
छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा।
अंग्रेज सिपाही से- इस आदमी का कान काट दो।
चोर- नहीं मेरा कान मत काटो, नही तो मैं अंधा हो जाऊंगा।
अंग्रेज- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है।
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा।