इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद है। हंसते रहने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
Latest Jokes: संता- पापा आज मेरी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, उसे क्या दूं? दे दी गजब की सलाह, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता- पापा आज मेरी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, उसे क्या दू?
पापा- दिखने मे कैसी है?
संता- मस्त है।
पापा- मेरा मोबाइल नंबर दे दे!
संता के उड़े होश
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो...!
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता...!
बेचारे मास्टर जी अब तक बेहोश हैं...!
बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं...?
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा...?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया...!'
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
दूसरे बच्चे ने कहा- हां...!
पहला बच्चा- कैसे...?
दूसरा बच्चा- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!