हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा हो जाता है। हंसने से हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मेजदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
2 of 5
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
संता और संता कहीं जा रहे थे। रास्ते में रात हो गई तो दोनों टेंट लगाकर सो गए।
आधी रात को संता की आंख खुली। उसने बंता को जगाकर पूछा,
'आसमान की तरफ देखकर बता, तुझे क्या नजर आ रहा है?'
बंता बहुत सारे तारे हैं।
संता- इस से क्या पता चलता है?
बंता- आसमान खूबसूरत है।
संता- अबे उल्लू, टेंट चोरी हो गया है।
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
भाभी जी एक बैंक में गई और कहा...
मुझे एक ज्वाइंट खाता ओपन करवाना है
बैंक कर्मचारी- अपने पति के साथ क्या मैम?
भाभी जी- नहीं, जिसके खाते में ढ़ेर सारे रुपये हो...
बैंक कर्मचारी हुआ बेहोश
4 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।
5 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।