फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: संता और बंता के ये जोक्स हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 24 Jul 2022 04:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Santa Banta Jokes Santa Banta Chutkule in Hindi New Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Latest Jokes in Hindi: इंसान की हंसी बेहद अनमोल है जिसके एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से इंसान की इम्यूनिटी मजबूत होती है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्श एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..



डॉक्टर ने अपना नया क्लीनिक खोला और थोड़ी देर बाद एक आदमी आया
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट की बात करने लगा
डॉक्टर (आदमी से)- हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी- BSNL से आया हूं, बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं...

Latest Jokes in Hindi Santa Banta Jokes Santa Banta Chutkule in Hindi New Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं, तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
बंता- जरूर! और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी।

 
Latest Jokes in Hindi Santa Banta Jokes Santa Banta Chutkule in Hindi New Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू  अपनी पत्नी से
चिंटू  - गरम क्या है ?
पत्नी- चाउमीन
चिंटू  - और गरम ?
पत्नी - सूप
चिंटू  - और गरम?
पत्नी - उबलता पानी
चिंटू  - और गरम ?
पत्नी - आग का गोला है 
चिंटू  - लेकर आओ, सिगरेट जलानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Santa Banta Jokes Santa Banta Chutkule in Hindi New Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

ग्रामर टीचर- श्याम शराब नहीं पीता है, बाताओ इस वाक्य में श्याम क्या है...
संजू- श्याम माता रानी का भक्त है और इस
समय नवरात्र चल रहे हैं...
टीचर ने अपना माथा पीट लिया... बेवकूफ श्याम कर्ता यानी subject है।

विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Santa Banta Jokes Santa Banta Chutkule in Hindi New Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बताओ 1869 में क्या हुआ...
संजू- सर गांधी जी का जन्म हुआ था...
टीचर- बिल्कुल सही जवाब...बैठ जाओ
टीचर-अब तुम बताओ पप्पू, 1872 में क्या हुआ था...
पप्पू- सर गांधी जी तीन साल के पूरे हुए थे... मैं भी बैठ जाऊं
टीचर-हां बिल्कुल, बस क्लास से बाहर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed