Latest Jokes: जब संता को स्कूल जाने पर मारकर बाहर निकाल दिया लोगों ने..., पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया।
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया।
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा - बताओ, कांटों भरे
रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? पति, पत्नी, मां-बाप,
प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?
पप्पू खड़े होकर बोला - सर चप्पल!
फिर मास्टर जी ने चप्पल से की पप्पू की पिटाई।
संता बंता रात को सड़क पर घूम रहे थे।
संता - बहुत गर्मी है यार...
बंता - हां, दिन होता तो कहीं
छांव में बैठ जाते।
यात्री (अखबार पढ़ते-पढ़ते) - अरे भाई कुली, मुझे उस
डिब्बे में बिठाना, जहां बात करने वाला कोई ना हो, ताकि
मैं आराम से अखबार पढ़ सकूं।
कुली - बाबू जी आप चिंता ना करें, आपको मैं मालगाड़ी
में बिठाऊंगा।