Latest Jokes: जिंदगी धूप छांव से भरी हुई, लेकिन हमें बुरे वक्त में भी निराश नहीं होना चाहिए। हम सभी को अपन बुरे वक्त का हंसकर सामना करना चाहिए, क्योंकि हंसने से बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बेहद जरूरी है। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Latest Jokes: संता और बंता की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
लड़की वाले- हर महीने कितना कमा लेते हो...?
संता- इस महीने दो करोड़ कमाए थे, लेकिन....
लड़की वाले- फिर क्या हुआ...?
संता- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया और सारी कमाई चली गई।
बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला-
तुमने अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!