जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Latest Jokes: जब संता भगवान से पंजाब को अमेरिका की राजधानी बनाने के लिए प्रार्थना करने लगा, पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़की वाले - जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले - जी वो पायलट है।
लड़की वाले - जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले - जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।
एक कंजूस पति को करंट लग गया।
तभी उसकी पत्नी भागी-भागी आई
और पूछा - क्या हो गया?
पति ने कहा - मैं ठीक हूं। वो मीटर देख
यूनिट कितना बढ़ा?
लड़के वाले - हमें लड़की पसंद है।
लड़की वाले - फिर शादी कब करनी है?
लड़के वाले - अभी तो हमारा लड़का
पढ़ाई कर रहा है।
लड़की वाले - तो क्या हमारी लड़की तुम्हारे
लड़के की किताबें फाड़ देगी?
टीचर - नालायक कभी तो कुछ बुक खोल कर
पढ़ लिया कर।
पप्पू - जी सर जी मैं रोज एक बुक खोलकर
पढ़ता हूं।
टीचर - कौन सी बुक पढ़ता है?
पप्पू - जी फेसबुक।