Latest Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा और घबराए स्वर में बोला-
डॉक्टर साहब ! डॉक्टर साहब ! प्लीज मेरी जान बचा लीजिए !
डॉक्टर- क्या हुआ?
आदमी- मेरे मुंह में छिपकली घुस गई है !
डॉक्टर हैरान होकर बोला- क्या?
जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तब तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया ?
आदमी- गलती हो गई हुज़ूर
दरअसल मैंने सोचा कि पहले जो कॉकरोच मेरे मुंह में घुसा था ,उसे पकड़कर वह वापस आ जाएगी।
एक कंजूस पति को करंट लगा...
पत्नी- आप ठीक तो हो ना...?
कंजूस - मैं ठीक हूं... तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा...!!!
एक आदमी ने भगवान से पूछा - आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं?
भगवान - एक सेकंड के बराबर!
आदमी - और करोड़ों रुपये?
भगवान - एक फूटी कौड़ी के बराबर!
आदमी - तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं?
भगवान - क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड...!!!
कंजूस आदमी - एक केला कैसे दिया?
केलेवाला- एक रुपये का।
कंजूस आदमी- 60 पैसे का देता है?
केलेवाला- 60 पैसे में तो सिर्फ छिलका मिलेगा।
कंजूस आदमी - ले फिर 40 पैसे, छिलका रख ले और केला दे दे...!!!
आज के मजेदार जोक्स: संता- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी...!
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम...!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...!
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है...!