जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
पप्पू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
लड़की– पर मैं तुमसे बड़ी हूं
पूरे एक साल …. बड़ी हूं
पप्पू– कोई बात नहीं ।
मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा ……
संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !!!
चिंटू केले खरीदने गया
चिंटू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का है
चिंटू- चार रूपये में दे दे
दुकानवाला- चार रूपये में छिलका दूंगा
चिंटू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दे दे छिलका तू रख ले