Latest Chutkule: दोस्त- क्या एक वाइफ हसबैंड को लखपति बना सकती है? मीना ने दिया गजब का जवाब
दोस्त- क्या एक वाइफ अपने हसबैंड को लखपति बना सकती है?
मीना- हां, पर पति करोड़पति होना चाहिए। फिर बना दूंगी
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां मां, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था।
रिंकी - तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी - अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
रिंकी - तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं।
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं...
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको...
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं...