देसी जोक्स: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आप जीवनभर तनाव से दूर रहते हैं। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है। इसकी वजह से हमेशा तनाव मुक्त रहता है। हंसने से किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
देसी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले
देसी जोक्स: जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पप्पू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा -
आपने पहचाना मुझे...?
लड़की - नहीं, आप कौन हो...?
पप्पू - मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
सोनू- शादी से पहले तो तुम कहती थी कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगी
तो अब क्या हुआ?
रिंकी ने कहा- एक सच बताऊं क्या ?
सोनू- हां, जल्दी बताओ?
रिंकी- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी।
हिंदी जोक्स: इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? लड़के का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी...?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी...!
जोक्स: शिक्षक- बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...!
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)