फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: वो तालाब मेरे ही आंसुओं से भरा है, लड़के की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद

Wed, 03 Sep 2025 08:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 03 Sep 2025 08:43 PM IST
सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Ladka Ladki Funny Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule In Hindi Girl Boy Viral Jokes
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



लड़की- मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं
लड़का- वो तालाब देख रही है
लड़की- हां... क्यों? 
लड़का- वो मेरे ही आंसुओं से भरा है.......

Ladka Ladki Funny Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule In Hindi Girl Boy Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- मछलियां बोल क्यों नहीं सकती? 
गोलू- आप पानी में मुंह डालकर देखो, 
आवाज निकलेगी क्या?
गोलू का जवाब सुनकर टीचर ने सिर पकड़ लिया.....

टीचर- रिंकी बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
रिंकी- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर
चिंगारिया निकलती रहती है....
Ladka Ladki Funny Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule In Hindi Girl Boy Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा
थोड़ी देर बाद आकर सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मांजी एक चीज ही तो डालना भूल गई, आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई.....
 

Desi Jokes: हाथ देखने को लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ladka Ladki Funny Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule In Hindi Girl Boy Viral Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो,
मुझे पापा मत कहना
कुछ दिन बाद.....
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू?
चिंटू- दिमाग खराब मत करो रमेश,
तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो.....

लड़का (लड़की से)- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो
लड़की- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं....
विज्ञापन
Ladka Ladki Funny Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule In Hindi Girl Boy Viral Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू (दुकानदार से)- मैंने पिछले महीने आपसे मुर्गी का दाना खरीदा था
दुकानदार- तो क्या उसमें कोई खराबी थी?
चिंटू- एक महीना हो गए उसको गमले में बोए,
लेकिन अभी तक उसमें मुर्गी नहीं उगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed