जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: सीट बेल्ट लगाते समय पप्पू ने कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पापा (लड़के से) - तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना...!
.
लड़की के पिता (लड़के से) - कितना कमा लेते हैं आप...?
.
लड़का - जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!
लड़की - तुम दारू क्यों पीते हो...?
.
लड़का - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए...!
.
लड़की - ब्रेकअप क्यों हुआ...?
.
लड़का - दारू पीता था इसलिए...!
लड़का (प्यार से एक लड़की से) - जी आप क्या करती हो...?
.
लड़की (गुस्से में) - जी मैं इग्नोर करती हूं, और
ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं...!
.
लड़का बिना देर किए तुरंत निकल लिया वहां से...!
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही...
.
.
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली -
मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको...!