जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
.
मां - बात करवाना जरा उससे...!
.
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
.
मां - तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाकर कौन देगा मुझे...?
बाबा जी का ज्ञान...
.
खुद को इतना मजबूत बनाओ कि ऊपर वाला भी सोचने पर
मजबूर हो जाए कि
.
.
मैंने तो इसे मिट्टी का बनाया था, ये अंबुजा सीमेंट कैसे बन गया...?
पप्पू (अपने दोस्त से) - सोचा था, दो पैग मार के 10 बजे तक
घर पहुंचा जाऊंगा...!
.
गप्पू - हां तो क्या हुआ...?
.
पप्पू - ये पैग और टाइम कब आपस में बदल गए,
पता ही नहीं चला...!
पत्नी - चल तो रहे हो, मायके लड़ना मत
वो मेरे पापा का घर है...!
.
.
पति (झुंझलाकर) - तो मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र है,
जो रोज महाभारत करती रहती हो...!