जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पति के बारे में महिला ने पुलिस से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
बुजुर्ग पति-पत्नी अदालत में तलाक के लिए गए...
.
जज ने पूछा - इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप...?
.
महिला बोली - जज साहब!
मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं...!
.
जज ने पूछा - वो कैसे...?
.
महिला ने कहा - इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं...
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं, तो ये अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...!!!
जज - इस उम्र में लड़की छेड़े हो, माफ करने लायक नहीं हो...!
.
80 साल का बूढ़ा बोला - साहब मेरी भी तो सुनिए...!
.
जज - कोई 20-22 साल के लड़के नहीं हो, जो
तुम्हारी बात सुनी जाए...!
.
बूढ़ा - साहब, ये 60 साल पुराना केस है,
जिसको छेड़ा था अब तो वो भी अपने पोते के साथ आई है...!!!
महिला - मेरे पति एक हफ्ते से गायब हैं...
.
पुलिस - उनकी कोई निशानी है...?
.
महिला - जी ये चुन्नू छह साल का
और ये मुन्नू चार साल का है...!!!
संता - बाबा, मैं अपनी गलतियों के बारे में
कैसे जान सकता हूं...?
.
.
बाबा - वत्स, तुम अपनी बीवी को बस उसकी एक गलती बता दो...!
.
उसके बाद तो वो तुम्हारी ही नहीं, बल्कि
तुम्हारे परिवार की भी गलतियां गिना देगी...!!!