जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी के सवालों का जवाब देना पति को पड़ गया भारी....पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू - यार, लड़कियों का ही अच्छा है।
शादी से पहले पापा की परी होती हैं और
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
.
गप्पू - और लड़के...?
.
पप्पू - लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं
और शादी के बाद बीवी से।
लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था....
.
टीचर - क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या...?
.
लड़का - नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि
इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है।
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है।
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और
तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
.
.
पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं,
लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!!!
पत्नी - अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती, तो भी
इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं।
.
.
.
पति - पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...!!!
.
फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई....