जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू ने टीचर को दिया मजेदार जवाब, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी...पढ़िए धमाकेदार जवाब
पत्नी - मैं जो भी काम करती हूं, उसमें
पूरी तरह डूब जाती हूं…
पति - कितना अच्छा रहता कि तुम कुआं खोदती…!!!
पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया...
पति - बोलो क्या काम है?
पत्नी - कुछ नहीं,
बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी...!!!
एक तोता एक कार से टकरा गया,
तो उस कार वाले ने उसे उठाकर एक पिंजरे मे ड़ाल दिया
दूसरे दिन जब तोते को होश आया,
वह बोला,आईला! जेल,
कार वाला मर गया क्या?
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला,
फिर छात्र से पूछा - बताओ कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
पप्पू - सर नहीं घुलेगा...
टीचर - शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता?
पप्पू - सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो
आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!!