जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति ने पत्नी को दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
टीचर: एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?
बंटू: 10
टीचर: अबे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
बंटू: सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति, “बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी, “मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।”
पति, ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले।”
एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया।
मम्मी : “क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया?”
बच्चा : “मम्मी मैंने तो बस एक मच्छर मारा था और मैडम ने मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया।”
मां : “एक मच्छर मारने पर तुझे क्यों मारा और स्कूल से भी भगा दिया?”
बच्चा : “मम्मी, मगर मच्छर उसकी गाल पर बैठा था।”
पत्नी : हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है, जैसे तुम्हारे पीछे मैं हूं।
पति : जब एक औरत से इतनी सफलता है तो सोच रहा हूं दो तीन और रख लूं।