जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: महिला और जज की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
आज का ज्ञान...
.
चाहे कितनी भी अंग्रेजी सीख लो...
.
लेकिन...
.
कुत्ता अगर पीछे पड़ जाए, तो
हट्ट-हट्ट ही करना पड़ता है...
.
एक्सक्यूजमी से वो नहीं भागता...!
जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो...
.
.
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है...
.
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो...
.
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...!!!
वो मेरा लव लेटर पढ़कर रो पड़ी...
.
और...
.
मेरे पास आकर बोली...
.
राइटिंग सुधार कमीने,
कितनी गंदी राइटिंग है...!
जज – आपको अपनी सफाई में क्या कहना है...?
.
.
महिला – अब मैं क्या बोलूं...
मेरे यहां तो सफाई कामवाली करती है,
तो इस बारे में वही अच्छी तरह से बता सकती है...!