जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
.
पंडित जी - बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और
आखिरी रोटी कुत्ते को...!
.
औरत - पर पंडित जी, मैं तो ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!
.
पंडित जी बेहोश...!
कद्र किया करो पत्नी की दोस्तों...
.
जो सिर्फ एक सूट पसंद करने के लिए
पूरी दुकान बिखेर देती है...
.
सोचो...
.
उसने आपको पसंद किया है...!
पत्नी - बाजार से दूध का एक पैकेट ले आओ...
हां, अगर बाजार मे अंडे दिखे तो छह ले आना...!
.
पति छह पैकट दूध ले आया...!
.
पत्नी - छह पैकेट दूध...?
.
पति - हां छह पैकेट ही लाया हूं, क्योंकि
बाजार मे अंडे दिख गए थे...!
पड़ोसन को लगातार ताकने पर पत्नी बोली-
सुनो जी... खूबसूरत तो मैं भी हूं...
.
चाहो तो सामने वाले से पूछ लो...!
.
पति बेहोश...