जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
स्कूल में सोनू ने टीचर से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पड़ोसी - यार, तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है...
.
इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है...?
.
.
आदमी - मेरी बीवी मुझे जूतों से मारती है लग जाए,
तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं...!!!
दोस्त - भाई तू कल बड़ा दुखी था...
.
पप्पू - हां यार, कल बीवी 25,000 की साड़ी ले आई!
.
दोस्त - फिर आज खुश क्यों हो...?
.
पप्पू - आज वो तेरी बीवी को दिखाने गई है...!!!
एक छोटा बच्चा दुकानदार से -
अंकल, गोरा होने वाला क्रीम है क्या...?
.
दुकानदार - हां है...
.
बच्चा - तो लगाते क्यों नहीं,
रोज देखकर डर जाता हूं!!!
सोनू स्कूल में गधा लेकर आया...
.
टीचर - यह क्यों लेकर आए हो...?
.
सोनू - मैम, आप ही तो कहती हो कि
मैंने बड़े से बड़े गधों को इंसान बनाया है...
.
मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाए...!!!