फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: उर्दू के टीचर ने पूछा- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क में क्या फर्क है? छात्र ने गजब का जवाब

Thu, 19 Sep 2024 04:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। सोशल मीडिया पर खूब मजेदार जोक्स और चुटकुले वायरल होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। आप इन वायरल हो रहे जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। 



70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
 

Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 

Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

संता- यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में नहीं जा सका
बंता- ऐसा क्यों?
संता- क्योंकि उसे सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी थी।
बंता- इसका बैंक में ना जाने से क्या मतलब?
संता- अरे बैंक में लिखा था कि "हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा, जब वापिस आया तो
मच्छर के पापा ने पूछा- कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला- बहुत अच्छा..
जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Funny Jokes: लड़की से लड़का- तुम लडकियां इतनी खूबसूरत क्यों हों? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed