Jokes: जिस तरह से इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी तरह प्रसन्न रहना जरूरी है। अगर अब सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानिसक तनाव और चिंता से मुक्त रहेंगे। इंसान को हंसने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
टीचर (स्टूडेंट से)- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
Jokes: पत्नी- तुमने भगवान से क्या मांगा? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
दुकानदार- क्या चाहिए ?
ग्राहक- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए, अकल भी चाहिए।
दुकानदार- साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो और मूंग दाल का पैकेट दो पांच वाला।
Jokes In Hindi: पति रोज किचन में देखता था चीनी का डिब्बा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है