जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पप्पू-गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू - मेरे घर में हमेशा मेरा ही हुक्म चलता है...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - अगर मैं कहूं कि गर्म पानी लाओ, तो
तेरी भाभी गर्म पानी ले आती है और अगर
कहूं कि ठंडा लाओ तो तुरंत ठंडा लाती है...!
.
गप्पू - बहुत अच्छा... फिर क्या होता है...?
.
पप्पू - होना क्या है, मैं घर के सारे
जूठे बर्तन धो देता हूं...!!!
पति - मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना...
.
पत्नी - ठीक है...!
.
पति (कुछ देर बाद) - मेरी शर्ट प्रेस हो गई...?
.
पत्नी - नहीं...
.
पति - क्यों...?
.
पत्नी - मुझे उल्टी नहीं आ रही है...!!!
बीवी को पैसे और पाकिस्तान को सबूत...
.
जितने भी दे दो...
.
कम ही लगते हैं...!!!
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें
इंसान को चलना सिखाती हैं...
.
गप्पू - हां, सही बात है...!
.
पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही टूट गया ना...!!!