फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: जीजा से साली- मुझे एक मैसेज आया और मेरा मोबाइल बंद हो गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 16 Oct 2023 03:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Sali Jija Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Funny Memes on Whatsapp
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes: अगर आप जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हर दिन नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप तानव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...

Jokes: Sali Jija Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Funny Memes on Whatsapp
जोक्स - फोटो : iStock

साली- आज मुझे एक मैसेज आया और उसके बाद मेरा मोबाइल बंद हो गया।
जीजा- अरे!! ऐसा कौन सा मैसेज आया?
साली- बैटरी लो
जीजा- मुझे फॉर्वर्ड कर दे, लोगों के मजे लेंगे!!
 

Jokes: Sali Jija Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Funny Memes on Whatsapp
जोक्स - फोटो : iStock

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो...!
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता...!
बेचारे मास्टर जी अब तक बेहोश हैं...!

Funny Jokes: पप्पू पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता? सामने से मिला गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Sali Jija Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Funny Memes on Whatsapp
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला - हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

Jokes: टिल्लू के सिर पर चिड़िया बीट करके उड़ गई, फिर जो हुआ जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes: Sali Jija Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Funny Memes on Whatsapp
जोक्स - फोटो : iStock

रमन (अपने दोस्त से)- कभी किसी ने ये सोचा कि
दवाई के पैकेट में 10 टेबलेट ही क्यों होती है?
दोस्त- पता नहीं?
रमन- तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि
10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई थी,
जब लंकाधिपति रावण को सिरदर्द हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed