जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू-गप्पू की धमाकेदार बातचीत आपको कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
डॉक्टर अपनी बीवी बच्चों के साथ आराम से सो रहा था,
तभी एक फोन आया...
.
आदमी - डॉक्टर साहब आपने मुझे जो दवाई दी थी,
उससे मेरी उल्टियां तो बंद हो गईं, लेकिन
सांस बहुत तेजी से चल रही है...
.
डॉक्टर (गुस्से में) - चिंता मत करो,
सुबह तक वो भी बंद हो जाएगी...!!!
संता घबराया हुआ सा पुलिस स्टेशन जा रहा था...
.
संता - मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं...
.
बंता - क्यों भाई, तुमने क्या किया...?
.
संता - मैंने अपनी बीवी के सर पर जोर से डंडा मार दिया था...
.
बंता - तो वो मर गई क्या?
.
संता - नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी!!!
बीवी खुश तो पति खुश,
लेकिन अगर पति खुश तो...
.
.
बीवी सोचेगी कि दाल में जरूर कुछ काला है!!!
पप्पू - अगर कोई गलती हो जाए तो,
पता है क्या करना चाहिए...
.
गप्पू - क्या...?
.
पप्पू - शांति से बैठ कर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है!!!