जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: जब पप्पू की बातों को सुनकर उसकी मम्मी ने लगा दिए चार थप्पड़...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने दूसरे कमरे से पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया -
मुन्ने को सुला दिया हो तो मैं सोने आ जाऊं...?
.
.
उधर से मैसेज आया- मम्मी सो गई हैं,
मैं उनके मोबाइल में गेम खेल रहा हूं...!
लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो...?
.
.
मगर पास से गुजरती हुई सुंदर
कन्या को देखने के लिए वक्त
निकाल ही लेता है...
.
ये इंसानियत नहीं तो और क्या है...?
पप्पू - कॉफी कितने की है...?
.
कॉफी शॉप वाला - सर 200 रुपये की...!
.
पप्पू - और चीनी...?
.
कॉफी शॉप वाला - सर शूगर फ्री है...
.
पप्पू - ठीक है तो फिर पांच किलो चीनी दे दो...!
कोमा से उठने के बाद मरीज -
डॉक्टर साहब, मुझे क्या हुआ था...?
.
.
डॉक्टर - आपका इंटरनेट बंद हो गया था...!